पूर्व प्रधान को जिला बदर की कार्रवाई से मिली राहत
Gonda News - कटरा बाजार में, बीरपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान अर्जुन प्रसाद गोस्वामी के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई को कमिश्नर ने निरस्त कर दिया है। डीएम को मामले की पुनः सुनवाई का निर्देश दिया गया है। गोस्वामी के समर्थकों में खुशी की लहर है।

कटरा बाजार। बीरपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान को जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किए जाने के कार्यवाही को कमिश्नर ने निरस्त करते हुए उनकी अपील स्वीकार कर ली है। साथ ही डीएम को इस मामले में पुन: सुनवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व प्रधान के परिजनों और समर्थकों में खुशी देखी गई। नगर पंचायत कटरा के बोधापुरवा वीरपुर निवासी अर्जुन प्रसाद गोस्वामी को डीएम ने बीते नवंबर में जिला बदर करने का आदेश दिया था। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे जिसके क्रम में अर्जुन गोस्वामी के विरुद्ध मुनादी कराकर जिला बदर की कार्यवाही करते हुए चार माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया था।
अर्जुन प्रसाद गोस्वामी पूर्व में ग्राम पंचायत बीरपुर के ग्राम प्रधान रह चुके है। जिला पंचायत कटरा के साथ साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कटरा का चुनाव लड़ चुके है। जिला बदर की कार्यवाही के दौरान अर्जुन गोस्वामी के बुजुर्ग पिता की पुत्र शोक में मृत्यु हो गई थी। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे द्वारा इस प्रकरण को मंडलायुक्त देवीपाटन के समक्ष उठाया था जिस पर कमिश्नर के ही आदेश पर उनका क्रिया कर्म करने के लिए एक पखवाड़े की छूट दी गई थी। अर्जुन गोस्वामी ने बताया कि मंडलायुक्त ने मामले में पूर्व की कार्यवाही को निरस्त करते हुए डीएम के पुन: सुनवाई के आदेश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



