गोण्डा-पीएचसी में सफाई-सफाई न होने पर लगाई फटकार

गोण्डा-पीएचसी में सफाई-सफाई न होने पर लगाई फटकार

संक्षेप:

Gonda News - मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतलाल पटेल ने खरगूपुर और रुपईडीह के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई की कमी पर नाराजगी व्यक्त की और कर्मचारियों को फटकार लगाई। सीएमओ ने बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण और जांच की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

Dec 10, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

खरगूपुर/रुपईडीह, हिटी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतलाल पटेल ने बुधवार को सीएचसी खरगूपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रसव केंद्र रुपईडीह का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी पर साफ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही साफ-सफाई कराने एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खरगूपुर सीएचसी में सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, ओपीडी, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दवा वितरण और जांच में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय यादव से विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएमओ डॉ संतलाल पटेल और एसीएमओ जय गोविंद पीएचसी रुपईडीह का भी जायजा लिया। दोनों अफसरों ने ओपीडी में मरीज को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा, स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, कोल्ड चेन और प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, प्रसव के दौरान प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्रा, वार्ड ब्वॉय सुनील कुमार , स्वीपर/चौकीदार राजेंद्र कुमार आकस्मिक अवकाश पर रहे। अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य केंद्र साफ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ ने साफ-सफाई कराने और मरीज को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एचएस पंकज तिवारी, यूनिसेफ के शेषनाथ, फार्मासिस्ट नींबू लाल यादव, अमित शुक्ला, राहुल, अभिषेक सिंह, काजी नसीरुल हक, आनंद वाल्मीकि, संदीप सिंह, केपी तिवारी, अर्चना पांडे, उर्मिला शुक्ला, मंजू सिंह आदि उपस्थिति रहीं।