सुबह शाम सिहरन भरी सर्दी, दोपहर सामान्य
गोण्डा, संवाददाता। नवंबर माह के दूसर सप्ताह के समापन के साथ मौसम बदलने लगा...

गोण्डा, संवाददाता। नवंबर माह के दूसर सप्ताह के समापन के साथ मौसम बदलने लगा है। गर्मी छू मंतर हो चुकी है और सुबह व शाम को सर्दी की सिहरन महसूस की जाने लगी है। बीते 24 घंटो में तापमान में गिरावट के साथ ही यह बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब धीरे धीरे रात के साथ दिन के तापमान में भी कम होते जाएंगे।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रो में अच्छी बर्फबारी देने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब गुजर गया है जिसके साथ ही पश्चिम की ओर से सर्द हवाएं चलने लगी है। इन्ही सर्द हवाओं के असर से ही बीते 24 घंटो में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। जिसके कारण शहर तो फिर भी सामान्य रहा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो में सुबह के वक्त सिहरन भरी सर्दी महसूस की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक गिरने के कारण जिले में कुछ स्थानों पर सुबह के वक्त कोहरे का प्रकोप भी होने के आसार बने हुए हैं।
