ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाविज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

वंदे मातरम पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी व प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन एसडीएम वीरबहादुर यादव ने फीता काटकर...

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाMon, 02 Mar 2020 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

वंदे मातरम पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी व प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन एसडीएम वीरबहादुर यादव ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित माडलों का प्रदर्शन किया। दिव्यांश मिश्रा का चंद्रयान, उदित मिश्रा को मंगलयान, सचिन शुक्ला का पाचनतंत्र , महिमा सिंह का ग्लोबल वार्मिंग, अनामिका मिश्रा को स्ट्रीट लाइट , सृष्टि सिंह का सोलर ड्रिप एरिगेशन माडलों को खूब सराहनाएं मिलीं। अध्यक्ष प्रताप बहादुर पाठक व विशिष्ट अतिथि डा. आईडी सिंह ,प्रबंधक डा. ओपी मिश्रा ने उत्साहवर्द्धन किया। प्रश्नमंच में थामस एल्वा एडिसन ग्रुप , एपीजे अब्दुल कलाम गु्रप, बीरबल साहनी व हरगोविन्द खुराना ग्रुप विजेता बने। इस मौके पर पंकज मिश्रा, अजय शुक्ला, राजेन्द्र मिश्र, रामगोपाल चौधरी, मंजू मिश्रा, संगीता, रीता, प्रियांशी, अंजू, अर्चना, विमला, विनीता, नीलू, आदि के साथ प्रधानाचार्य प्रमेश मिश्र का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें