Gonda News: करनैलगंज में लगा शिविर, 215 बच्चों का परीक्षण
Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक
Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को बीआरसी में परीक्षण शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी व सीडीओ के निर्देशन में शिविर का आयोजन बीईओ अंजनी कुमार सिंह ने कराया। जिला समन्वयक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में हलधरमऊ, कटरा, परसपुर व करनैलगंज के 221 बच्चे पहुंचे जिनमें 215 का परीक्षण हुआ। एलिम्को के अमर बहादुर, अब्दुल रहमान, हरेंद्र कुमार सिंह, हर्षित तिवारी व गौरव तिवारी ने परीक्षण किया। डॉ. एके गुप्ता मौजूद रहे। ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, टीएलएम व ब्रेल किट की संस्तुति हुई।
विनय कुमार सिंह, सुनीत कुमार मिश्रा, रवि प्रताप सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अमंजय जायसवाल, अनिमेष चंद्र पांडेय, पुलकित शुक्ला, सविता, कुमकुम चौधरी, विजय कुमार, सत्यदेव सिंह, अविनाश सिंह व आदर्श सिंह ने सहयोग किया। उपकरणों का वितरण 28 नवंबर को होगा।


