बंदरों के झुंड को बचाने में बस पलटी, कई यात्री घायल

Apr 06, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा जिले में ऊंटघाट पुल के पास अचानक बंदरों के झुंड के सड़क पार करने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 10 लोग घायल हुए, जिन्हें मनकापुर सीएचसी भेजा गया। एक घायल की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस ने तुरंत रेस्क्यू किया।

बंदरों के झुंड को बचाने में बस पलटी, कई यात्री घायल

दिनेश पांडे / अखिलेश त्रिपाठी, (गोंडा)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के ऊंटघाट पुल के पास बंदरों का झुंड अचानक सड़क पार करने लगा, बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर लोहे की बैरिकेटिंग तोड़ती हुई सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि बस एक पेड़ से जाकर अटक गई, नहीं तो सड़क किनारे गहरी खाई में चली जाती। इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से मनकापुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बस मसकनवा से दिल्ली जा रही थी।

घटना लगभग 4बजे सांय की बताई जा रही है है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। एंबुलेंस को पुलिस के लोगों ने ही सूचित कर बुलाया। बस पलटने की सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई । आनन - फानन में यात्रियों को रेस्क्यू करके एम्बुलेंस से मनकापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। बस को उठाने के लिए क्रेन को बुलाया गया है। मनकापुर कोतवाली के एसआई संजय कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।