Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsBroken Toilet Door at Gonda Women s Hospital Replaced for Improved Access

शौचालय का बदला गया दरवाजा, मरीजों को राहत
संक्षेप:
Gonda News - गोण्डा के जिला महिला अस्पताल के शौचालय का टूटा दरवाजा अब बदल दिया गया है। पहले दरवाजे के आधे हिस्से के गायब होने से महिलाएं हिचकिचाती थीं। हिन्दुस्तान द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन...
Aug 24, 2025 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल के शौचालय का टूटा दरवाजा अब बदल दिया गया है। जिसके कारण अब महिलाएं उस शौचालय का प्रयोग कर रही हैं। पहले आधा दरवाजा गायब होने के कारण शौचालय का प्रयोग करने से महिलाएं हिचकती थीं। इस समस्या को लेकर हिन्दुस्तान ने खबर भी प्रकाशित की थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर शौचालय का टूटा दरवाजा बदल दिया है। वहीं शौचालयों की भी साफ - सफाई का दावा किया गया है। सीएमएस डॉङ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शौचालय का टूटा दरवाजा बदल दिया गया है। महिलाओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाता है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




