विवाहिता को पीटा, बच्चे के साथ घर से भगाया
Gonda News - नवाबगंज में ससुरालवालों ने दहेज के लिए बहू संगीता यादव के साथ मारपीट की और उसे उसकी दुधमुंही बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नवाबगंज, संवाददाता। ससुरालवालों ने दहेज की खातिर बहू के साथ आए दिन मारपीट करके उसका उत्पीड़न किया। यही नहीं दुधमुंही बच्ची के साथ बहू को घर से निकाल दिया। इस प्रकरण में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी संगीता यादव ने रविवार इस संबंध में थाने पर तहरीर दी। तहरीर के अनुसार छह वर्ष पूर्व उसकी शादी दत्तनगर गांव के सुरेश पुत्र चंदी यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके पति सुरेश, ससुर चंदी, ननद तारा और नन्दोई माया प्रसाद अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग करते थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने जब अतिरिक्त दहेज देने से मना कर दिया तब बीते 26 फरवरी की सुबह नौ बजे आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा। यही नहीं जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। पीड़िता की चार वर्षीय बेटी वैष्णवी और एक छह माह की दुधमुंही बेटी निधि है। जिसका पालन-पोषण करने से भी ससुराल वालों ने मना कर दिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


