पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
Gonda News - गोण्डा में भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाएं कलेक्ट्रेट में इकट्ठा होकर सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं थीं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहीं थीं। भाजपा नेताओं ने इसे पूरे देश का अपमान बताया।

गोण्डा। सपा सांसद के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा सोमवार को भड़क उठा। मोर्चा की पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घूम-घूमकर प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद के विरुद्ध नारे लगाए। महिलाएं सपा सांसद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहीं थीं। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय के नेतृत्व में मोर्चा की पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुईं। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर महोबा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी को अभद्र करार देते हुए प्रदर्शन किया। हाथों में प्रधानमंत्री का अपमान नहीं,सहेगा हिंदुस्तान,सपा सांसद माफ़ी माँगो माँगों व अखिलेश यादव शर्म करो के नारे लिखे हुए पोस्टर हाथों में लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता की भावनाओं का नेतृत्व करते हैं,उनके ख़िलाफ़ की गयी अभद्र टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। वही जिला महामंत्री विष्णू प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि बयान से सपा नेताओं की विकृत मानसिकता प्रदर्शित होती है। जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव, महामंत्री रंजीत बाबा व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने बयान को मर्यादा के विपरीत होने का आरोप लगाया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लाभ लेने के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी पर उतर आया है यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव जिला महामंत्री महिला मोर्चा,सुनीता निषाद,किरण निषाद,मीना पांडे,मनीषा,किरन,उषा रेनू,धर्मवीर शुक्ला, रवि दुबे, आदर्श पांडे आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


