भाजपाइयों की दी गई पार्टी नीतियों की जानकारी
Gonda News - उमरी बेगमगंज में महेश्वरी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दी। विधायक रमापति शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उमरी बेगमगंज, संवाददाता। स्थानीय महेश्वरी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में बेलसर व अमदही मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। शनिवार को शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री तथा तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूल आधार सेवा, संगठन और राष्ट्रहित है।
कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडे तथा सीपी सिंह, प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान राजेश कुमार पांडे, अमित सिंह, अशोक सिंह, केपी सिंह, हरीश सिंह, बलवंत सिंह, अजीत सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख,केसी सिंह, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में वर्ग प्रमुख वक्ता अजय सिंह उर्फ पिंटू भाजपा जिला मंत्री के नेतृत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, ओमप्रकाश पांडे, अनुपम प्रकाश मिश्रा, राकेश तिवारी, श्रीमती वंदना गुप्ता, शशांक मिश्रा सहित अनेक विषय विशेषज्ञ वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ स्तर तक मजबूती और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


