बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत मामले में केस
Gonda News - गोण्डा के मंडैया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से त्रिवेणी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोण्डा। मंडैया के पास बीते दिनों तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से त्रिवेणी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के उनकी मौत हो गई। मामले में बेटे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली कदेहात क्षेत्र के माधवपुर ग्राम हरखापुर निवासी राजकुमार यादव पुत्र त्रिवेनी प्रसाद यादव के मुताबिक तीन फरवरी सुबह लगभग 11.30 बजे उनके पिता त्रिवेनी प्रसाद घर का आवश्यक सामान लेने के लिए मण्डया चौराहा गये थे। मण्डया चौराहे के आगे ताज टेन्ट हाउस के घर के सामने पक्की रोड पर पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार से असावधानी पूर्वक मोटर साइकिल चलाते हुए उनके पिता को ठोकर मार दी।
जिससे उनके पिता पक्की रोड पर गिर गये, और काफी चोटे आ गयी थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित मौके पर पहुँचा और अपने साधन से जिला चिकित्सालय गोण्डा में भर्ती कराया। दवा इलाज के दौरान मेरे पिता की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


