Gonda News: सड़क हादसे में भाई की मौत होने पर दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: वजीरगंज के ग्राम पंचायत अनभुला के निवासी रिंकू सिंह ने थाने पर तहरीर दी है कि उनके भाई सन्तोष कुमार सिंह को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। संतोष को गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Gonda News: सड़क हादसे में भाई की मौत होने पर दर्ज कराया केस

Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अनभुला निवासी रिंकू सिंह ने थाने पर तहरीर दिया है कि रविवार शाम को भाई सन्तोष कुमार सिंह गन्ना सर्वे करने के बाद चन्दापुर डाक खाने के पास पटरी पर सड़क पर खडे थे। इसी बीच अज्ञात चालक ने मोटर साइकिल को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए भाई को टक्कर मार दी। हादसे में घायल संतोष कुमार सिंह को जिला चिकित्सालय में डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात बाइक के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda News: सड़क हादसे में भाई की मौत होने पर दर्ज कराया केस