बाइक की टक्कर से देवर-भाभी घायल

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

वजीरगंज के साहिबापुर मोड़ पर शनिवार को बाइक की टक्कर से महादेवा के प्रेमकुश और उसकी भाभी सुसीला घायल हो गए। दोनों रविंद्र सिंह कॉलेज में बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से लवकुश को मेडिकल कॉलेज गोण्डा रेफर किया गया।

बाइक की टक्कर से देवर-भाभी घायल

वजीरगंज। अयोध्या-गोंडा मार्ग पर साहिबापुर मोड़ के पास शनिवार दोपहर को बाइक की टक्कर लगने से महादेवा निवासी लवकुश और उसकी भाभी सुसीला पत्नी संजय घायल हो गए। वह लोग रवींद्र सिंह महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जा रहे थे। साहिबपुर मोड पर पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।।घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से बाइक चालक लवकुश को मेडिकल कॉलेज गोण्डा रेफर कर दिया जबकि भाभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।