खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Gonda News - गोंडा के ददुआ बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायकों ने बाबा खाटू श्याम के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मंदिर समिति ने भजन गायकों को सम्मानित किया और कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

गोण्डा, संवाददाता। शहर के ददुआ बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को देर शाम फाल्गुन एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक पुनीत बंसल, गोकुल चन्द शर्मा, परमानंद शर्मा, अंकित लवी, श्याम बंसल, धवल शर्मा सहित अन्य लोगो ने बाबा खाटू श्याम के भजनों की हाजिरी लगाई। बनारस की भजन गायिका पायल अग्रवाल ने राम रट लें सिया राम रट लें, तेरे काम आयेगा, बिगड़ी बनाने हनुमान आयेगा, वो केसरी के लाल मेरा छोटा-सा कर दो ये काम, अपनी पायल का घूघरू बना लो मुझे, चरणों से अब लिपटा लो मुझे, मुझे ला दो भजन वाली वहीं माला, श्याम वो मेरे श्याम मै तेरा लाडला सहित अन्य भजनों से भक्तों को श्याम के रस में सराबोर किया।
भजन गायक शिवम-पारस की जोड़ी ने सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता है, हनुमान को खुश करना आसान होता है। मंदिर समिति ने भजन गायकों को सम्मानित किया। इस दौरान सुरेश भावसिंहका, लल्ला मित्तल, सुशील पचेरिया, विमलेश सिंघल, आशीष भावसिंहका, विशाल बंसल, सरोज अग्रवाल, नीलम जैन, प्रेमलता सिंघल, प्रीति अग्रवाल, नीतू गर्ग, भावना सोमानी, रिया अग्रवाल, रोली पचेरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


