विश्व के देश ऐसा समझौता करें कि युद्ध न हो: उमाकान्त

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

इटियाथोक के बाबा जयगुरुदेव आश्रम में बाबा उमाकान्त महाराज ने कहा कि सभी देशों को आपसी समझौता करना चाहिए ताकि युद्ध बंद हो सके। उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए ऐसे समझौते की आवश्यकता बताई। उन्होंने मनुष्य की आयु और आज के समय में बिगड़ती आदतों पर भी चर्चा की।

विश्व के देश ऐसा समझौता करें कि युद्ध न हो: उमाकान्त

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक के बाबा जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे सत्संग के अंतिम दिन बाबा उमाकान्त महाराज ने कहा कि विश्व के सभी देशों को आपसी समझौता कर लेना चाहिए ताकि युद्ध बंद हो सके और मानवता की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता होना चाहिए कि कोई देश युद्ध न करे, कोई हथियार न बनाए और किसी की जमीन या संपत्ति पर कब्जा न किया जाए। इससे दुनिया में शांति कायम होगी और बहुत से लोगों की जान बच सकेगी। सत्संग के अन्तिम दिन श्रद्धालुओं का आश्रम में जमावडा रहा खचाखच भरे पंडाल में बाबा उमाकांत ने कहा पहले के युगों में मनुष्य की आयु बहुत लंबी हुआ करती थी।

सतयुग में एक लाख वर्ष, त्रेता में दस हजार वर्ष और द्वापर में हजार वर्ष तक आयु बताई जाती है, जबकि कलयुग में सौ वर्ष की आयु मानी गई है। वर्तमान समय में अस्सी वर्ष तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि मनुष्य अपनी सांसों की पूंजी को व्यर्थ में खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं की आदतें बिगड़ रही हैं और व्यभिचार बढ़ रहा है, जिससे जीवन की ऊर्जा नष्ट होती है। मनुष्य को अपनी सांसों की पूंजी को संभालकर रखना चाहिए और जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझना चाहिए। यह मनुष्य शरीर केवल इंद्रियों के सुख के लिए नहीं बल्कि पूजा, इबादत और साधना के लिए मिला है। इंसान ने खुद के विनाश की तैयारी कर ली सत्संग में उन्होंने कहा कि आज इंसान ने अपने ही विनाश का इंतजाम कर लिया है। दुनिया के शक्तिशाली देशों ने दूसरों को खत्म करने के लिए बम और मिसाइलें बनाई थीं, लेकिन जब वही हथियार दूसरे देशों के पास पहुंच गए तो वही खतरा उनके ऊपर भी मंडराने लगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी शासकों, राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और जिम्मेदार नेताओं को एक साथ बैठकर यह संकल्प लेना चाहिए कि दुनिया में युद्ध नहीं होगा, हथियार नहीं बनाए जाएंगे और हर देश की जमीन और सम्मान सुरक्षित रहेगा। यदि ऐसा समझौता हो जाए तो दुनिया में शांति स्थापित हो सकती है और असंख्य लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।