छात्रों ने वैज्ञानिक कृषि के प्रति किया जागरूकता
Gonda News - करनैलगंज के कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सड़क सुरक्षा, वैज्ञानिक कृषि जागरूकता और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जन को सड़क सुरक्षा, कृषि तकनीकों और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। रैली में सभी ने जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

करनैलगंज, संवाददाता । शनिवार को करनैलगंज स्थित कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता प्रोफेसर भानु प्रताप के दिशानिर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले सड़क सुरक्षा, वैज्ञानिक कृषि जागरूकता तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्ययुक्त वातावरण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के उपयोग तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. संजीव कुमार यादव एवं डॉ. उत्कर्ष सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अंकित सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर सभी ने समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


