Gonda News: टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली
Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एनसीसी इकाई ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी की रोकथाम और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया और रैली के माध्यम से संदेश दिया।

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज की एनसीसी इकाई ने विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन को टीबी की रोकथाम, समय पर उपचार और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चित्रों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम में एनसीसी के 48 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेटों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर टीबी हारेगा, देश जीतेगा और नशे को ना कहें जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट राहुल यादव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अनिल सिंह, जगन्नारायण, राम बलराम सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ले.राहुल यादव ने कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


