पुरानी रंजिश में लोहे के पलास से जानलेवा हमला, दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा जिले के गुलरिहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक प्रशान्त श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने लोहे के पलास से सिर पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में लोहे के पलास से जानलेवा हमला, दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

गोंडा, संवाददाता। गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर लोहे के पलास से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा निवासी प्रशान्त श्रीवास्तव पुत्र बसन्त कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 12:10 बजे वह भाई अम्बुज सिद्धार्थ के साथ गन्ने के खेत की रखवाली करने जा रहा था।

रास्ते में बलटन कुआं खेत के पास गांव के ही दीपक शुक्ला उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र शुक्ला ने अपने मौसेरे भाई अभिषेक पुत्र जगदम्बा निवासी धानेपुर के साथ रोका। बातचीत के दौरान दोनों आरोपी भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर जान से मारने की नीयत से लोहे के पलास से सिर पर लगातार वार करने लगे। दोनों ने मिलकर मारा-पीटा, जिससे सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर दूर खड़ा भाई व घर से पिता समेत अन्य सदस्य पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए गन्ने के खेतों की तरफ भाग निकले। प्रशान्त के मुताबिक कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में हल्की कहासुनी हुई थी।घटना के बाद मौके से 112 व 108 पर फोन किया गया। पुलिस व एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली देहात पुलिस ने प्रशान्त की तहरीर पर दीपक शुक्ला उर्फ गोलू व अभिषेक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।