
मेडिकल एसेसमेंट कैंप में 147 बच्चों का परीक्षण
संक्षेप: Gonda News - गोंडा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 147 बच्चों ने भाग लिया और उन्हें व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। यह उपकरण बच्चों को शिक्षा में शामिल करने और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे।
गोंडा, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने को लेकर गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र धानेपुर परसपुर पर एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलिम्को संस्था के पीएंडोओ अब्दुल रहमान ऑडियोलॉजिस्ट, जीके सिंह, आदर्श द्विवेदी, भानु प्रताप ने छात्रों का परीक्षण किया। संस्था के लोगों ने दिव्यांगता के अनुरूप बच्चों को उपकरण किट दिए जाने की संस्तुति दी है। शिविर में सीएचसी के डॉ. उमेश कुमार वर्मा, अरुण चौधरी द्वारा बच्चों के परीक्षण व दिव्यागता के सत्यापन में सहयोग प्रदान किया गया।

डीसी समेकित शिक्षा राजेश सिंह ने बताया कि शिविर में जनपद के बेसिक के विभिन्न स्कूलों से कुल 147 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के कैंप के लाभार्थी बच्चों को निशुल्क उपकरण किट बांटे जाएंगे। इसमें व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, रोलेटर, कैलीपर, बैसाखी, एल्बॉक्रच, छड़ी, श्रवण यंत्र जैसे विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने तथा स्वावलंबी बनने मे सहायक सिद्ध होगा। शिविर में प्रभारी बीएसए आरके सिंह, बीईओ सुशील सिंह, अविनाश सिंह, सत्यदेव सिंह, सचिन प्रताप सिंह, सुनीत मिश्रा, अंकित शुक्ला, श्रीचंद, विवेक सिंह, मृत्युंजय सिंह, विजय कुमार, रिंकू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




