अयोध्या के युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत

Feb 14, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - नवाबगंज के कुलदीप मौर्या ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे लालमनी यादव ने बुलाया और चार अज्ञात लोगों ने वहां उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। कुलदीप को जान से मारने की धमकी भी मिली है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है।

अयोध्या के युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत

नवाबगंज, संवाददाता। अयोध्या के स्वर्गद्वार मोहल्ले के रहने वाले कुलदीप मौर्या पुत्र राजेश मौर्या ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुलदीप की तहरीर के मुताबिक शनिवार को दिन में तीन बजे के आसपास जमीन का व्यवसाय करने वाले लालमनी यादव निवासी दुर्गा गंज माझा ने उसे कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर मुलाकात के लिए बुलाया था । करीब चार बजे जब दुबारा बात हुई तो लालमनी ने उसे कटरा शिवदयालगंज स्थित शटर वाली दुकान पर बुलाया। जब मैं वहां पंहुचा तो वहां पहले से ही चार अज्ञात व्यक्ति बैठे थे। सभी विपक्षी एक राय होकर उसे अपशब्द कहने लगे।

विरोध करने पर डंडे और सरिये से मारकर बेहोश कर दिए। विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;