आशा कर्मचारी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
Gonda News - गोण्डा में, सीटू से सम्बद्ध आशा कर्मचारी यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपा है जिसमें इंसेंटिव बढ़ोत्तरी की मांग की गई है। यह घोषणा संसद में की गई थी, लेकिन अभी तक लागू नहीं हुई है।...
गोण्डा, संवाददाता। सीटू से सम्बद्ध आशा कर्मचारी यूनियन ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में ग्लोबल हेल्थ लीडर्स आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर के इंसेंटिव बढ़ोत्तरी को लागू किए जाने की मांग की गई है। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि इंसेंटिव बढोत्तरी संसद में हुई घोषणा के बाद भी लागू नहीं किया गया है। पिछले बजट सत्र में 11 मार्च 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की थी। ये भी कहा था कि नेशनल हेल्थ मिशन समूह द्वारा संचालन समूह को आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यों के प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।

जिला अध्यक्ष संतोषी देवी ने मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं को इंसेंटिव बढ़ोत्तरी की घोषणा के सम्बन्ध में शासनादेश जारी किया जाए । इस दौरान सरोज वर्मा, कौशलेंद्र पांडेय सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष, अमृत लाल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




