गुरु गोविन्द सिंह पुरस्कार को 15 तक करें आवेदन
गोण्डा। डीएम नेहा शर्मा की ओर से गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोंडाWed, 01 Nov 2023 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें
गोण्डा। डीएम नेहा शर्मा की ओर से गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जिले के पात्र व्यक्तियों से 15 नवम्बर तक चार प्रतियों में आवेदन मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पात्रों से न्यूनतम एक-एक प्रस्ताव, उनके के महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण साक्ष्य निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशपर्व पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत चयनित व्यक्ति को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
