Gonda News: फॉर्म 45 दुरुस्त कराना था, मांग ली एक लाख की घूस; नगर पालिका का नजूल अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने मकान मरम्मत के लिए घूस मांगने की रिपोर्ट की थी। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए नगर कोतवाली लाया गया है।

फॉर्म 45 दुरुस्त कराना था, मांग ली एक लाख की घूस; नगर पालिका का नजूल अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा,संवाददाता। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मंडल की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद गोंडा के नजूल अमीन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को नगर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी गुरुचरन पांडेय पुत्र स्व. रामचंद्र पांडेय, ग्राम माझा तरहा, पोस्ट मधईपुर, थाना कोतवाली देहात का निवासी है और वर्तमान में नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर तैनात है।

मकान मरम्मत शुरू कराने के एवज में मांगी थी घूस

हरियाणा के रोहतक जिले के मॉडर्न टाउन निवासी परिवर्तन शुक्ला पुत्र स्व. विजेंद्र शुक्ला, जो वर्तमान में एलबीएस चौराहा स्थित जॉन पार्कर शोरूम के पते पर रह रहे हैं, ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। आरोप था कि उनके मकान का फॉर्म 45 दुरुस्त कराने और मकान की मरम्मत का काम शुरू करने देने के एवज में नजूल अमीन एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

दोपहर 12.07 बजे धरा गया आरोपी

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप टीम ने सोमवार दोपहर 12.07 बजे वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास सभासद अलंकार सिंह (राधाकुंड) के मकान के भूतल स्थित कमरे में आरोपी को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोंडा में किस अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया?
गोंडा के नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय को रिश्वत लेते पकड़ा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।