जिले की मेरिट में शामिल होनहारों को किया सम्मानित
Gonda News - जयप्रभाग्राम में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले में अव्वल आए छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ट्रस्ट द्वारा मेरिट में स्थान पाने वाले बच्चों को मोटरसाइकिल देने की घोषणा की गई।

जयप्रभाग्राम, संवाददाता। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले में स्थान पाने वाले बच्चों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मनित किया गया। पण्डित अर्जुन प्रसाद स्मारक इंटर कालेज पिरवरतारा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्यामा श्यामजू ट्रस्ट के अध्यक्ष अवदेश ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षा की जीवन मे उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुई कहा कि शिक्षा के साथ अपने नैतिक मूल्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम लाने वाले बच्चों को ट्रस्ट मोटरसाइकिल देकर आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठायेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ल ने विद्यालय में आए लोगों का अभिवादन करते हुए विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से छात्र छात्राएं जिले की मेरिट में शामिल होते आ रहे है। वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में चतुर्थ स्थान पाने वाली छात्रा सोनिका तिवारी व हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में आठवां स्थान पाने वाले छात्र गगन शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश कुलदीप,राजेन्द्र तिवारी,अनुराग अग्निहोत्री, सत्यदेव मौर्या, नीरज तिवारी,गिरीश तिवारी,श्रीश तिवारी, वैष्णवी तिवारी,नीलम तिवारी,नीलू तिवारी,राजकुमारी,रेखा आदि लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र शुक्ला ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


