प्रर्दशनी में दिखी बच्चों की प्रतिभाएं, रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा
Gonda News - स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेला आयोजित किया गया। विधायक बावन सिंह और पूर्व प्राचार्य डॉ ओपी मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के लिए पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

रुपईडीह, संवाददाता। स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह व पूर्व प्राचार्य डॉ ओपी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि बच्चों को उनके रुचि के अनुसार शिक्षा देनी चाहिए तथा विद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षाएं ,विज्ञान प्रदर्शनी, प्रयोगात्मक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करना चाहिए। अतिथियों ने विज्ञान मेला में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी बनाने वाले छात्र-छात्रों को सम्मानित किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रमाकांत मिश्रा, शिव बहादुर मिश्रा, देव प्रकाश पांडेय, पृथ्वीनाथ मंदिर के महंत राम मनोहर तिवारी ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के बच्चों अंशिका, नैंसी, मोहिनी, अनामिका, आयुष, सर्वेश, राधा, शशि ,पलक, अंशिका ,अरुणिमा, अथर्व, दिव्यांश पांडे, आकाश पांडे, सौम्या, शिल्पा गुप्ता, कुंवार मौर्या, चंदन, रितेश, शुभ शुक्ला, शामली, महक ,अमर तिवारी, ललित, अर्चना, दिव्यांशी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पांडेय व संचालन रामकृष्ण पांडेय ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज पाठक, ओंकारनाथ, राजकुमार तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, वासुदेव ,हरिश्चंद्र शुक्ला, शिव प्रसाद शुक्ला, नंद प्रकाश मिश्रा, शुभम पांडे, इंद्रजीत जायसवाल, अजय शुक्ला, पवन चौबे, मनोहर लाल, नीति तिवारी, निशा सिंह, दद्दू तिवारी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


