Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsAnkita Singh Elected as Interim Pradhan in Tulsi Pur Majha Amid Tight Security
तुलसीपुर मांझा में अंकिता सिंह को मिला प्रधानी का कार्यभार

तुलसीपुर मांझा में अंकिता सिंह को मिला प्रधानी का कार्यभार

संक्षेप:

Gonda News - ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा में कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए खुली बैठक हुई। अंकिता सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। यह बैठक कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस बल भी मौजूद था। पूर्व प्रधान पिंकी सिंह के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त था।

Jan 29, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

नवाबगंज, संवाददाता। ब्लाक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा में गुरुवार को कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन हुआ। कड़ी सुरक्षा मे सम्पन्न हुई बैठक में अंकिता सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। गांव के प्राथमिक पाठशाला में हुई बैठक के दौरान सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिह, थानाध्यक्ष अभय सिंह समेत तीन एसओ और बड़ी सख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। तकरीबन दो माह पूर्व गांव की प्रधान पिंकी सिंह द्वारा व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। बैठक एडीओ पंचायत नंद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अमित पटेल और राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

एडीओ पंचायत ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के 15 पद हैं जिसमें एक पद रिक्त है। शेष 14 सदस्यों में तीन ने बैठक में भाग नहीं लिया। दस सदस्यों ने अंकिता सिंह पत्नी लक्ष्मण सिंह के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद निर्विरोध रूप से अंकिता को कार्यवाहक प्रधान के रूप में मनोनीत किया गया। अंकिता सिंह निवर्तमान प्रधान पिंकी सिंह की चचेरी बहू और प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह की पुत्रवधू हैं। बैठक में मौजूद रहे ये सदस्य: खुली बैठक में मौजूद ग्राम पचायत सदस्यों में वीरेन्द्र सिंह, शंकर बख्श, नीलू सिंह, तुलसीराम, जुगनी, रबीन्द्र सिंह, बबिता, उग्रसेन, बाबूराम, राधा देवी और अंकिता सिंह के नाम शामिल हैं। बैठक के दौरान पुलिस की सख्ती इतनी रही की सदस्यों के अलावा अन्य किसी के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;