बजरंग दल पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में केस दर्ज
बहराइच जिले में मटेरा थाने के शंकरपुर चौराहे पर एआईएमआईएम सुप्रीमो औवेसी के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने बजरंग दल को गाली देते हुए वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने पर हिंदुत्ववादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के मटेरा थाने के शंकरपुर चौराहे पर रविवार को एआईएमआईएम सुप्रीमो औवेसी के कार्यक्रम स्थल पर शनिवार शाम कुछ युवको ने वीडियो शूट किया। बजरंग दल को गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो को लेकर हिंदुत्ववादी संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है। विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने मटेरा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया है। मटेरा थाने के शंकरपुर चौराहे पर रविवार को प्रस्तावित एआईएमआईएम सुप्रीमो बैरिस्टर औबेसी के जनसभा कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया वार छिड़ी हुई है।
शनिवार को नवाबगंज थाने में सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट पर दर्ज एफआईआर की चर्चा धीमी नही पड़ी थी। उधर शनिवार देर शाम फिर शंकरपुर चौराहे स्थित आयोजन स्थल से कुछ युवको ने बजरंग दल पदाधिकारियों को नाम ले गालीगलौज कर धमकी भरी कमेंट वीडियो वायरल क्या हुई। बजरंग दल व अन्य हिन्दुत्ववादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने मटेरा थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह से मुलाकात कर वायरल वीडियो क्लिप बतौर साक्ष्य पेश कर तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि वीडियो क्लिप से आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


