Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsACL Academy of Computer Learning Wins National Global Diamond Award for Excellence in Digital Education
करनैलगंज के एसीएल को मिला नेशनल डायमंड अवार्ड

करनैलगंज के एसीएल को मिला नेशनल डायमंड अवार्ड

संक्षेप:

Gonda News - करनैलगंज के एसीएल एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग ने नई दिल्ली में आयोजित लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025 में नेशनल ग्लोबल डायमंड अवार्ड और स्टेट गोल्ड अवार्ड जीते। यह सम्मान पहली बार उत्तर प्रदेश को मिला है। संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा का बीज बोया है और बेरोजगारी मिटाने का लक्ष्य रखा है।

Feb 12, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

करनैलगंज, संवाददाता। अवध क्षेत्र के कंप्यूटर संस्थान ने राष्ट्रीय पटल पर सफलता का परचम लहराया है। ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति का सूत्रपात करने वाली संस्था एसीएल एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग ने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025 में इतिहास रच दिया है। संस्थान को देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नेशनल ग्लोबल डायमंड अवार्ड और उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान के लिए स्टेट गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी आईएएस राजेश गोयल, कोटा यूनिवर्सिटी की स्किल डेवलपमेंट डायरेक्टर प्रो. अनुकृति शर्मा और आरजीसीएसएम के चेयरमैन डॉ. केपी सिंह ने संयुक्त रूप से यह सम्मान संस्थान के निदेशक को प्रदान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पहली बार यह सम्मान उत्तर प्रदेश के हिस्से आया है। पहले इस पर हरियाणा और पश्चिम बंगाल का कब्जा रहता था। संस्थान को यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। करीब दो दशक पहले जब ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट एक सपना थे तब एसीएल ने तकनीकी शिक्षा का बीज बोया था। यहां से प्रशिक्षित हजारों युवा देश-विदेश की नामी कंपनियों और सरकारी सेवाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। एसीएल के निदेशक ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल सर्टिफिकेट बांटना नहीं, बल्कि हर हाथ को हुनरमंद बनाना है ताकि बेरोजगारी को जड़ से मिटाया जा सके। यह सम्मान मेरी पूरी टीम और उन संघर्षशील छात्रों को समर्पित है जिन्होंने संसाधनों की कमी के बावजूद हार नहीं मानी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;