Gonda News: सड़कों पर छुट्टा जानवरों के कारण हादसे की आशंका
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: गोण्डा। बेलसर-गोण्डा मार्ग पर तिवारी बाजार और मंडैया तिराहे के पास सड़कों पर छुट्टा मवेशियों

Gonda News: गोण्डा। बेलसर-गोण्डा मार्ग पर तिवारी बाजार और मंडैया तिराहे के पास सड़कों पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के बीच और किनारे बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच मवेशियों के आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि रात के समय समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से छुट्टा मवेशियों को हटवाने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है।


