Gonda News: कालेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोंडाGonda News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तुलसीदास महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई डॉ. एसपी सिंह ने की, जिसमें प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी ने पौधे रोपे। एबीवीपी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
Gonda News: परसपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा स्थानीय महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में संगठन के प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी ने पौधे रोपे। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर मंत्री नैमिष सिंह, सहमंत्री आयुष सिंह, दुर्गेश निगम, आशुतोष वर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


