संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, अस्पताल से शव उठा ले गए परिजन
संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई । परिजन अस्पताल से उठा ले गए। इस मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
नबाबगंज ,गोंडा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई । परिजन अस्पताल से उठा ले गए। इस मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा गांव की हल्लक पुरवा निवासी रीना सिंह 20 पुत्री राजू सिंह को गुरूवार के दोपहर करीब 12 बजे परिजन मरणासन्न अवस्था में सीएचसी लेकर पंहुचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक युवती के पिता राजू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सुबह चारा काटने वाली मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रही थी कि थोड़ी देर के बाद वह गर्मी से परेशान होकर गिर गई।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर। सीएचसी अधीक्षक डॉ राम मोहन सिंह ने बताया कि युवती की सीएचसी पहुंचने के पहले मौत हो गई थी।जिसका मेमो पुलिस को भेज दिया गया था।परिजन पोस्टमार्टम कराने के भय से शव को अस्पताल उठा कर लेकर चले गए।इस दौरान मृतका के पिता और परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों से शव ले जाने को लेकर झड़प भी हुई।
प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी। रीना के शरीर पर दिखे चोट के निशान : युवती के पैर में चोट के निशान मिलें है।होंठ काले पड़ चुके थे और नीचे के कपड़े भीगे हुए थे। मृतका के पिता ने पहले बताया कि उसकी बेटी खून देखकर बेहोश हुई थी वहीं थोड़ी देर बाद उसने कहा कि वह गर्मी से बेहोश हो गयी थी। बार-बार बयान बदलना और फिर परिजनों द्वारा शव लेकर भाग जाना घटना को और संदिग्ध बना रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


