कैंपस इंटरव्यू में 90 छात्र प्रशिक्षण के लिए चयनित
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - गोण्डा के एलबीएस पीजी कॉलेज में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 90 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। यह चयन केंद्रीय पेट्रोलियम रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) लखनऊ द्वारा ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग ट्रेड के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जितेंद्र सिंह ने की।

गोण्डा। एलबीएस पीजी कॉलेज में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 90 छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। यह चयन प्रक्रिया केंद्रीय पेट्रोलियम रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट ) लखनऊ द्वारा ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग ट्रेड के तहत आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह और जबकि संचालन डॉ. मनोज मिश्रा ने किया। चयन प्रक्रिया में सिपेट के सहायक प्रशिक्षक चंदन गुप्ता, विशाल अवस्थी, डॉ. हरीश शुक्ला, डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


