Gonda News: पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने कराया पंजीकरण

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा में आईपीएमएमएस पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने पंजीकरण कराया है। कृषि रक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि विक्रेताओं को स्टॉक विवरण और कीटनाशी प्राधिकार पत्र अपलोड करना अनिवार्य है, नहीं करने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। विभाग ने विक्रेताओं से प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है।

Gonda News: पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने कराया पंजीकरण

Gonda News: गोण्डा। जिले में आईपीएमएमएस पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने पंजीकरण कराया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजीकृत विक्रेताओं को पोर्टल पर स्टॉक विवरण और कीटनाशी प्राधिकार पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। अभी तक किसी भी विक्रेता ने दोनों दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं। विभाग ने विक्रेताओं को जल्द आवश्यक विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कीटनाशी लाइसेंस निष्क्रिय मानते हुए निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी विक्रेताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोंडाGonda News: पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने कराया पंजीकरण