सिद्धार्थनगर के राजाराम, बहराइच के राजा प्रताप व कुशीनगर के इन्द्रेश ने बाजी मारी
Gonda News - गोण्डा में 51वीं अन्तर जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 10 जिलों की टीमें शामिल हैं। पहले दिन गोण्डा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूडो, वुशु, ताइक्वाण्डो, कराटे एवं पेंचक सिलाट में मुकाबले हुए। महिला खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्टता दिखाई।

गोण्डा, संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में 51वीं अन्तर जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का गुरुवार को आगाज हुआ। एसपी विनीत जायसवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के दस जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में पहले पहले दिन मेजबान खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस दौरान जूडो, वुशु, ताइक्वाण्डो, कराटे एवं पेंचक सिलाट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर एवं संतकबीरनगर से आयी कुल 10 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूडो पुरुष वर्ग में 60, 73, 81, 90, 100 एवं 100 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कुल 09 मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के नोडल अफसर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक रहे।
गोण्डा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
गोण्डा के रजनीश शुक्ला ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में, आयुष यादव ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में, शैलेष मौर्य ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में तथा जगदीश यादव ने 100 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थनगर के राजाराम यादव ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में, बहराइच के राजा प्रताप ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में तथा कुशीनगर के इन्द्रेश यादव ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जनपद का गौरव बढ़ाया।
चार मुकाबलों में गोण्डा की महिला खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
जूडो महिला वर्ग में 48, 52, 57, 63, 70 एवं 78 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 06 मुकाबले आयोजित किए गए। गोण्डा की सिम्पल मौर्या ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में, उपासना देवी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में, रचना ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में तथा अनीता चौरासिया ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बलरामपुर की सुधा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में तथा संतकबीरनगर की नरीना सिंह ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शैलेष मौर्य ने निभायी और उद्घोषक के रूप में संगीता दीक्षित ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


