ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोंडा: जब महाष्टमी पर एक साथ जल उठी 1500 दीपों की श्रद्धा माला

गोंडा: जब महाष्टमी पर एक साथ जल उठी 1500 दीपों की श्रद्धा माला

नवरात्र के पावन पर्व पर बुधवार को दुर्गा अष्टमी की देर शाम श्री नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी स्टेशन रोड इटियाथोक के पंडाल में आसपास क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने पहुचकर दीप प्रज्वलन में भाग लिया। पंडाल...

गोंडा: जब महाष्टमी पर एक साथ जल उठी 1500 दीपों की श्रद्धा माला
मेहनौन(गोंडा), लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Oct 2018 08:37 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र के पावन पर्व पर बुधवार को दुर्गा अष्टमी की देर शाम श्री नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी स्टेशन रोड इटियाथोक के पंडाल में आसपास क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने पहुचकर दीप प्रज्वलन में भाग लिया। पंडाल में महिलाओं ने 1500 दीपों को प्रज्वलित किया।

आयोजक मंडल के सचिन उर्फ गोलू ने बताया कि श्री नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी 57 वर्षो से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करती आ रही है। हर वर्ष महाअष्टमी के दिन दीपों का प्रज्वलन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र की आसपास की महिलाएं शामिल होती हैं। स्टेशन रोड पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भक्तों ने सजाई है।दीप प्रज्वलन के बाद पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ों मां के भक्त शामिल हुए। महाआरती के मुख्य अतिथि समाजसेवी पूर्व प्रधान दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा महा आरती हुई। इस दौरान अरविंद वर्मा,राजेश सोनी, उदय राज,बाबू,दामोदर प्रसाद पांडे, राजेंद्र कुमार सहित देवी भक्त मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें