साले के घर में दबा था सोना-चांदी, जीजा ने साथियों के साथ मिलकर डाला कांड, सात लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में साले के घर में डकैती डालने वाले जीजा और उसके छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चार अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में साले के घर में डकैती डालने वाले जीजा और उसके छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चार अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था और घर के एक कमरे में जमीन में दबाकर रखी गई तीन किलो चांदी और 30 ग्राम सोना लूट लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लाखों के जेवरात, वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा बरामद किया है।
थाना प्रभारी शहर कोतवाली बबलू कुमार वर्मा ने बताया गांव पीनना निवासी रवि कुमार ने सात अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी कि बदमाशों ने उसे व उसके परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात घर से लूटे लिए। इससे पहले वारदात की रात से अगले रोज पांच अप्रैल को ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में कार सवार संदिग्ध लोग देखे गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपी अंकित निवासी गांव तुगाना बागपत, अर्जुन चौधरी निवासी गांव यारपुर थानाभवन शामली, आकाश निवासी गांव ज्ञाना माजना चरथावल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा, एक कार व साढ़े तीन किलो चांदी, 30 ग्राम सोना बरामद किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने गौरव, विपिन, अनुज निवासी गांव केडी शामली व दीपक निवासी कादरगढ़ थाना थानाभवन के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को काली नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अनुज को पता था साले के घर में छुपा है सोना-चांदी
गिरफ्तार आरोपी अनुज, पीड़ित रवि का जीजा है। उसे इस बात का पता था कि रवि के घर के एक कमरे के कोने में लाखों के सोना-चांदी के जेवरात जमीन में दबाकर रखे गए हैं। रवि के अलावा यह बात उनकी मां को पता थी। बताया गया है कि रवि के पिता ने यह जेवर जमीन में दबाए थे। आरोपी अनुज ने साथी लाला निवासी कादरगढ़ और मोटा को इस बारे में बताया था। आरोपियों ने मकान की रैकी कर प्लानिंग की।
किराए पर कार लेकर गांव पहुंचे थे आरोपी
योजना के तहत आरोपी देहरादून से किराए पर कार लेकर गांव पीनना पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने किराए की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात में शामिल रूपक उर्फ लाला व मोटा फरार हैं। इनकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। गिरफ्तार सात आरोपियों का चालान कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


