Hindi NewsUP Newsgoal big and time short apna dal s Anupriya Patel gave winning strategies for panchayat and assembly elections
लक्ष्य बड़ा है और समय कम, अनुप्रिया पटेल ने पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर दिए जीत के मंत्र

लक्ष्य बड़ा है और समय कम, अनुप्रिया पटेल ने पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर दिए जीत के मंत्र

संक्षेप:

अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को यूपी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर जीत के मंत्र दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अब समय कम है और लक्ष्य बड़ा है। ऐसे में वह गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर पार्टी के प्रचार में जुटें।

Feb 02, 2026 09:15 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

पंचायत व विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुप्रिया पटेल ने यूपी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अब समय कम है और लक्ष्य बड़ा है। ऐसे में वह गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर पार्टी के प्रचार में जुटें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजधानी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में अनुप्रिया ने पार्टी पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि समय रहते ही सभी कील-कांटे दुरुस्त कर आगे आ रहे पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें। चुनाव में बड़ी सफलता तभी मिलेगी जब पार्टी का विचार, पार्टी का झंडा हर गांव और हर बूथ पर पहुंचेगा। हर जिले में ग्राम पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से पदाधिकारी समन्वय बनाएं और अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें। संगठन को मजबूत कर लोगों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ने का काम तेजी से किया जाए।

पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोनों जब कड़ी मेहनत करेंगे तभी पार्टी को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया चलाई जा रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता पूरी सावधानी के साथ काम करें। किसी भी कीमत पर एक भी वैध मतदाता का नाम न कटने पाए। कार्यकर्ता इसके लिए मैदान में उतरें। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |