Hindi NewsUP Newsgirlfriend wanted to live with her lover lover slit her throat to escape and fled with her jewellery
आशिक संग रहना चाहती थी प्रेमिका, प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए काट दिया का गला, जेवर लेकर भागा

आशिक संग रहना चाहती थी प्रेमिका, प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए काट दिया का गला, जेवर लेकर भागा

संक्षेप:

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके प्रेमी को सात लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका उसके साथ रहने की जिद कर रही थी, वह पहले से शादीशुदा था।

Sun, 26 Oct 2025 06:33 PMDinesh Rathour लखीमपुर खीरी
share Share
Follow Us on

यूपी के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके प्रेमी को सात लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका उसके साथ रहने की जिद कर रही थी, वह पहले से शादीशुदा था। प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसने ब्लेड वाले तार से उसका गला काट दिया और फिर उसके जेवर लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार की सुबह धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के वाली गांव की नीलम यादव की गला कटी लाश सरसवा के पास बरामद हुई थी। मृतका के भाई ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तकनीक और मुखबिर तंत्र का सहारा लेकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी। रविवार की सुबह घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर धौरहरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे, सरसवा चौकी के इंचार्ज विनोद दुबे, महिला आरक्षी स्वाती सोम और आरक्षी लक्ष्मीकांत व सनी यादव ने अनिल पुत्र सुरेश निवासी मरसण्डा थाना लहरपुर जिला सीतापुर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से करीब 7 लाख रुपयों के जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने जेवरात के बारे में पूछताछ की तो उसने विरोधाभासी बयान दिए। कोतवाली लाकर जब अनिल से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने हैरतअंगेज जानकारी दी। अनिल ने पुलिस को बताया कि बरामद जेवर नीलम के हैं। जिसकी उसने शुक्रवार की रात हत्या कर दी थी।

खेत ले गया और ब्लेड वाले तार से काटा गला

अनिल ने बताया कि नीलम से उसका प्रेम-प्रसंग था। वह अपने मायके अहिरन भकुरहिया से वाली स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। अनिल के मुताबिक नीलम ने उसे फोन करके बुलाया था। जिसे वह अपनी बाइक पर बिठाकर दिन भर इधर-उधर घुमाता रहा। अनिल ने बताया कि नीलम अपने जेवर साथ लाई थी और इस बात पर अड़ी थी कि वह अनिल के घर उसके साथ रहेगी। अनिल पहले से शादीशुदा है और उसके बीबी बच्चे हैं। पुलिस को दिए गए बयान में अनिल ने स्वीकार किया कि नीलम से पीछा छुड़ाने के लिए उसने हत्या की योजना बना डाली। अंधेरा होने पर अनिल नीलम को सरसवा के पास खेत में ले गया और खेत की बाड़ में लगे ब्लेड वाले तार से नीलम का गला काटके उसकी हत्या कर दी।

खेत में ही छिपाए थे जेवर

नीलम की हत्या के बाद उसके पास मौजूद जेवर अनिल ने खेत में ही छिपा दिए और अपने घर चला गया। रविवार को छिपाए गए जेवर उठाने जब अनिल उस जगह पहुंचा तो पुलिस को भनक लग गई। निरीक्षक शिवाजी दुबे ने टीम के साथ मिलकर अनिल को घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि हत्या के आरोपित को जेल भेज दिया गया है। बरामद जेवर चूंकि मुकदमाती हो चुके हैं। इस वजह से विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नीलम के परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। एसपी संकल्प शर्मा,एएसपी पवन कुमार गौतम व सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने त्वरित खुलासे और जेवरों की बरामदगी के बाद धौरहरा पुलिस टीम की सराहना की है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |