किसी और से बात करने लगी प्रेमिका इसलिए गला रेत दिया, प्रेमी ने उगले कई राज
यूपी के सुलतानपुर में कक्षा नौ की छात्रा हत्याकांड में खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में पकड़े गए प्रेमी कई राज उगले। आरोपी ने बताया कि वह किसी और बात से करती थी इसलिए गला रेतकर हत्या कर दी।
यूपी के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुई कक्षा नौ की छात्रा की गला रेतकर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी विनीत ने पूछताछ में बताया कि मृतका से वह प्यार करता है, इन दिनों उसकी प्रेमिका मोबाइल पर किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी थी। इस बात को लेकर उसका छात्रा से विवाद हुआ था। घटना के दिन भी छात्रा मोबइल पर किसी और से बात कर रही थी। विनीत जब पूछा तो वह तरह तरह के बहाने बनाने लगी। तभी विनीत उसकी मोबाइल देखने के लिए मांगा, छात्रा मोबाइल नहीं दी, इस पर उसे गुस्सा आ गया है। आरोपी विनीत ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को तीन दिन पहले और घटना के समय भी मोबाइल पर किसी और से बात करते देखा था। जब वह छप्पर में छात्रा के पास पहुंचा और मोबाइल छीनने का प्रयास किया, तो छात्रा ने इसका विरोध किया।
विनीत ने बताया कि उसने छात्रा से कहा कि वह उसके पैसे खाती है और बात किसी और से करती है। इस पर छात्रा ने जवाब दिया कि यह उसकी मर्जी है कि वह जिससे चाहे बात करे। इससे विनीत को गुस्सा आ गया। उसने वहीं पड़ा चाकू उठाया और छात्रा की हत्या करने की नीयत से उसका गला काट दिया।
हत्या के बाद विनीत छात्रा को चारपाई पर, जिस पर मच्छरदानी लगी थी, लिटाकर हड़बड़ाहट में वहां से भाग गया। विनीत ने यह भी बताया कि वह मजदूरी करता है और कभी-कभी छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। मिले रुपयों से वह मृतका की इच्छानुसार खाने-पीने का सामान और उपहार लाकर देता था।यह घटना मंगलवार शाम कूरेभार थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गांव में हुई थी। छात्रा को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका ने मरने से पहले एक कागज पर आरोपी का नाम लिखा था, जिससे उसकी पहचान हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विनीत और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पहले विनीत की मां को गिरफ्तार किया और फिर विनीत को भी पकड़ लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।





