VIDEO: प्रेमी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, कूदने की धमकी दी
नए साल के पहले दिन प्रयागराज में शादी की जिद ने हड़कंप मचा दिया। प्रेमी से विवाह की मांग को लेकर एक युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई और जान देने की धमकी देने लगी।

यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मऊआइमा इलाके के एक गांव में नए साल के पहले दिन शादी की जिद को लेकर युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। जान देने की धमकी देने लगी। वो अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। हालांकि तीन घंटे बाद आखिरकार शादी करने का आश्वासन देने पर नीचे उतरी।
ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। जहां बालाडीह गांव की युवती गांव के युवक राजकुमार से प्रेम करती थी। परिजन दोनों की शादी की इच्छा के खिलाफ थे। लड़की इंटर पास है जबकि लड़का ग्रेजुएट है। शादी की इच्छा पूरी न होने से परेशान युवती गुरुवार की सुबह बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया। उनके द्वारा घंटों समझाया बुझाया गया। लड़की की बात मानने के आश्वासन के बाद वह टॉवर से वह नीचे उतरी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों परिवार पुलिस की मौजूदगी में उनकी शादी कराने को राजी हो गए हैं। इस संबंध में मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से घर चले गए हैं।
प्रेमी के लिए टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
इससे पहले 26 दिसंबर को मेरठ में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती को बिजली टॉवर पर चढ़ गई थी। शादी न होने पर युवती ने छलांग लगाने की धमकी दी। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती को समझाते हुए प्रेमी को बुलाया गया। प्रेमी ने शादी का वादा किया, जिसके बाद युवती को नीचे उतारा गया। पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष को घर भेज दिया।
दौराला के एक गांव निवासी युवती सेंटर पर सिलाई कढ़ाई सीखती है। करीब आठ महीने पहलेइंस्टाग्राम पर युवती का परिचय लावड़ निवासी युवक से हुआ था। युवक बाइक मैकेनिक है। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और युवक ने शादी का वादा किया। युवती ने दो दिन पहले प्रेम-प्रसंग की बात अपनी बहन को बताते हुए शादी कराने को कहा। युवती के परिजन और रिश्तेदार शादी का प्रस्ताव लेकर दो दिसंबर को युवक के घर पहुंचे। युवक पक्ष ने कुछ दिन में जवाब देने की बात कही। नौ दिसंबर को समाज के एक व्यक्ति के घर बैठक हुई और यहां युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर युवती गांव के बाहर टॉवर पर चढ़ गई थी।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



