झांसी में दरिंदगी की हदें पार, गैंगरेप के बाद छात्रा बेरहमी से हत्या, मुठभेड़ में दबोचे गए दोनों आरोपी

Pawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप है।

झांसी में दरिंदगी की हदें पार, गैंगरेप के बाद छात्रा बेरहमी से हत्या, मुठभेड़ में दबोचे गए दोनों आरोपी

यूपी के झांसी एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। जहां उल्दन थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप है।

Voice of UP

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा 2 अप्रैल को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई थी। 7 अप्रैल को उसका अर्धनग्न शव गांव के एक अनुपयोगी कुएं में मिला। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार देर रात थाना प्रभारी जेपी यादव और स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर निमौनी रपटा पुल के पास दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और पकड़ लिए गए।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान निमौनी के रहने वाले शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात कबूल की है। उनके पास से छात्रा का मोबाइल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार थे और मृतका के गांव के ही रहने वाले हैं। जिस कुएं में शव मिला, वह आरोपी के घर के पास ही स्थित है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

किशोरी से सौतेले पिता ने भी किया दुष्कर्म

उधर, वाराणसी के सारनाथ के सारंग तालाब में एक मकान में पुलिस ने शुक्रवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। आरोपी महिला सैदुल निशा 14 साल की अपनी सगी भतीजी एवं अन्य किशोरियों से देह व्यापार कराती थी। किशोरी ने बयान में बताया है कि उसके सौतेले पिता ने भी दुष्कर्म किया।

सारनाथ पुलिस ने सौतेले पिता समेत दो और को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सैदुल निशा और उसके पति मनोज को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को मुक्त कराया गया था। किशोरी के पिता शिवपुर में रहते हैं। उसके पिता ने किशोरी की मां को छोड़ दिया। किशोरी की मां ने पुरानापुल निवासी शमशेर से दूसरी शादी कर ली और उसी के साथ रहने लगी। इधर, किशोरी के पिता ने उसे रहने के लिए सगी बुआ सैदुल निशा के यहां भेज दिया। यहां बुआ उससे देह व्यापार कराने लगी। इस बीच वह पुरानापुल स्थित अपनी सगी मां के घर गई थी। वहां उसके सौतेले पिता शमशेर ने भी दुष्कर्म किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।