जानलेवा बाइक स्टंट करने वाले का किया चालान

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

सैदपुर के पियरी स्थित वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर एक युवक ने खतरनाक बाइक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के बाद पुलिस ने युवक का 2500 का चालान काटा। लोगों ने ऐसे स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि यह सड़क पर अन्य वाहनों के लिए भी खतरा है।

जानलेवा बाइक स्टंट करने वाले का किया चालान

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पियरी स्थित वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर एक युवक ने खतरनाक बाइक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और स्टंटबाज युवक का परिवहन विभाग ने 2500 का चालान का काट दिया। सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था। करीब 44 सेकंड के वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर लेटकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह बाइक को हाईवे पर लापरवाही से दौड़ाते हुए चार पहिया वाहन चालक को आगे बढ़ने का इशारा भी कर रहा है।

जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सार्वजनिक सड़कों पर होने वाली इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके। एआरटीओ धनवीर यादव ने कहा कि ऐसे स्टंट न केवल स्टंटबाज के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। परिवहन विभाग लागातार अभियान चला रही है और कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।