युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा अत्यंत आवश्यक

Mar 11, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा उद्यमिता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और विशेषज्ञों ने उन्हें स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के बारे में जानकारी दी।

युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा अत्यंत आवश्यक

गाजीपुर। आविष्कार फाउंडेशन की ओर से युवा उद्यमिता कार्यक्रम आयोजन बुधवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वरोजगार और स्टार्टअप के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के तहत एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न आयामों, नवाचार आधारित व्यवसायिक विचारों और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि वर्तमान समय में स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से युवा न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि समाज में रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सकते हैं। कार्यक्रम में सिद्धांत राज, विकास कुमार, मानसी राय मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।