Ghazipur News: जमानियां कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगे योगेंद्र सिंह
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: गाजीपुर। जनपद में एसपी डा. ईरज राजारीक्षक रामसजन नागर का तबादला करके उन्हें सैदपुर कोतवाली भेजा गया है। वहीं दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सि

Ghazipur News: गाजीपुर। जनपद में एसपी डा. ईरज राजा ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों का फेरबदल किया है। इसमें जमानियां के प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर का तबादला करके उन्हें सैदपुर कोतवाली भेजा गया है। वहीं दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को अब जमानियां कोतवाली की जिम्मेदारी दी गयी। मरदह के थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय को हटाकर करीमुद्दीनपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार सिंह को मरदह थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


