पुलिसकर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शादियाबाद थाना में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।

पुलिसकर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मनिहारी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को शादियाबाद थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे और समाज में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने का भी प्रण लिया। थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग समाज में नशामुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।