रेल यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया किया जागरूक
Ghazipur News - पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर प्लास्टिक प्रदूषण, सोशल मीडिया कैंपेन और कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। यात्रियों को कपड़े के बैग वितरित किए गए और पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा दिया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए है।

गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान (15 मई से पांच जून) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) अभिषेक राय के नेतृत्व में गाजीपुर सिटी सहित मंडल के कई स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण की निगरानी, सोशल मीडिया कैंपेन, पोस्टर एवं डिजिटल माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। साथ ही रेल कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक कचरा कम करने पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, यात्रियों और हाउसकीपिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की।
यात्रियों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बैग वितरित किए गए और इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही RailOne और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कागज के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा Mission LiFE के तहत टिकाऊ जीवनशैली को अपनाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


