Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsWorld AIDS Day Seminar and Quiz Competition Held at Gazipur College
एचआईवी से बचाव के लिए छात्राओं को दी गई जानकारी

एचआईवी से बचाव के लिए छात्राओं को दी गई जानकारी

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों को एचआईवी वायरस, उसके प्रभाव और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डा. सर्वेश सिंह ने एड्स के कारणों और इसके फैलने के तरीकों पर चर्चा की।

Dec 01, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य डा. अनीता कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें छात्रों को एचआईवी होने के कारण सहित बचाव की जानकारी दी गयी। मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डा. सर्वेश सिंह ने बताया कि एड्स एचआईवी वायरस के कारण होता है, जो इंसान की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम कर देता है। यह आगे चलकर जानलेवा साबित होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि एचआईवी छूने, गले लगाने, साथ खेलने, खाने पीने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून, और सुई के साझा प्रयोग से फैलता है। डा. निरंजन यादव ने कहा कि हर वर्ष विश्व एड्स दिवस मनाये जाने का उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गलत धारणाओं को दूर करना एवं प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति को बढ़ावा देना है। सामाजिक पहलुओं पर एड्स के प्रभाव को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी को सामान्य स्वास्थ्य प्रक्रिया के रूप में अपनाया जाना चाहिए एवं संक्रमित व्यक्तियों के साथ सम्मान, समानता और संवेदना का व्यवहार करना चाहिए। अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र यादव ने छात्राओं से अपील करते हुए ' डर नहीं जागरूकता फैलाएं, भेदभाव नहीं सहयोग बढ़ायें ' का संदेश दिया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तस्मिया प्रथम स्थान, श्रेया गुप्ता द्वितीय एवं प्रथम वर्ष की छात्रा आनंदी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. रामनाथ केसरवानी, डा. शिव कुमार, डा. सारिका सिंह, डा. दिवाकर मिश्र, डा. उमंग अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।