मारपीट के बावजूद केस नहीं दर्ज करने का आरोप
Feb 17, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - जखनिया के उमरबंशी गांव की पूनम देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ अन्य महिलाओं के साथ मारपीट हुई, लेकिन न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों ने अश्लील हरकते की और जान से मारने की धमकी दी।

जखनिया। स्थानीय क्षेत्र के बहरियाबाद थाना के नावेपुर मौजा हुसेनपुर, उमरबंशी गांव निवासी पूनम देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया है कि उनके साथ व अन्य महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटना के बावजूद न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप लगाया कि हमलावरों ने अश्लील हरकते भी की। जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला पूरी तरह गलत है। जांच की जा रही है जो भी गलत होगा उसके खिलाफ केस दर्ज होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




