Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsWelfare Club Announces Results of General Knowledge Competition in Ghazipur
वेलफेयर क्लब की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

वेलफेयर क्लब की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा और हरिओम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति और अनुराग यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

Feb 08, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से दिसंबर में नौ केंद्रों पर आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब के प्रधान कार्यालय पीरनगर में घोषित किया गया। परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने परिणामों की घोषणा करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा और हरिओम को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर विकास यादव, आदित्य कुमार यादव और आयुष गुप्ता रहे, जबकि अंश यादव, मोहम्मद अलसफी खान और प्रशांत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्रों का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति और अनुराग यादव संयुक्त रूप से प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर स्नेहा यादव, संस्कार सिंह और अदिति कुमारी, जबकि तृतीय स्थान पर मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, समीर, राज पांडेय और तेजश्वी यादव रहे। इस वर्ग में भी कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव (लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंकित कुशवाहा और रुबीना कुमारी संयुक्त रूप से रहे, जबकि अभिषेक कुशवाहा और आलिया खातून ने तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य चयनित छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी सहित सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी और नौशाद अहमद मौजूद रहे।