एनडीए में चयनित अमन बिंद्रा का स्वागत
जमानियां। रघुनाथपुर गांव में एनडीए में चयनित गांव निवासी अमन कुमार बिंद्रा का ग्रामीणों ने स्वागत...

जमानियां। रघुनाथपुर गांव में एनडीए में चयनित गांव निवासी अमन कुमार बिंद्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि अमन बिंद्रा का चयन हर्ष की बात है। क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जिन्होंने अपना और परिवार के सपनों को साकार किया है। उनके पिता सुरेश बिंद्रा गांव में दुकान हैं। एनडीए 2021 की परीक्षा पास कर पूरे देश में 314 वां रैक हासिल की। अमन कुमार बिंद्रा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और सफलता का श्रेय माता शीला देवी, पिता सुरेश बिंद्रा तथा चाचा वृजेश कुमार व शिक्षकों को दिया। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, मरियाद बिन्द‚, चंदन यादव‚ राहुल कुमार‚, बलवंत बिंद,‚ राजेश यादव,‚ दिनेश बिंद,‚ जितेन्द्र यादव,‚ सोनू बिंद,‚ मनोज बिंद आदि मौजूद रहे।
